रांची, सितम्बर 5 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड चैंबर के कार्यकारिणी समिति के चुनाव को लेकर तीनों टीमों के प्रत्याशी प्रचार-प्रसार में जोर-शोर से जुटे हुए हैं। सभी टीमों के सदस्य व्यवसायिक इलाकों का दौरा कर व्यवसायियों से मुलाकात कर रहे हैं। साथ ही उनसे अपनी टीम के सदस्यों के समर्थन में मतदान करने की भी अपील कर रहे हैं। इस दौरान प्रत्याशी चुनाव जीतने के बाद उनकी समस्याओं के समाधान का भी भरोसा दिला रहे हैं। वहीं, कुछ टीमें व्यवसायियों का भरोसा जीतने के लिए समस्या के समाधान की दिशा में मौके पर ही समाधान का प्रयास कर रही हैं। प्रचार-प्रसार के क्रम में शनिवार को सभी टीमों ने व्यापारियों के लिए किए जाने वाले कार्यों की योजना भी बतायी। कहा कि यदि उनकी टीम जीतती है तो व्यापारीहित के लिए सभी कार्यों को तेजी से पूरा किया जाएगा। इस ब...