Ranchi News: हर्रा गांव में 1001 महिलाओं ने निकाली कलशयात्रा
रांची, अक्टूबर 15 -- Ranchi News: चान्हो, प्रतिनिधि। हर्रा गांव में ग्राम देवी मंडप की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गुरुवार को धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हर्रा नदी से 1001 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। नदी से जल लेकर निकली महिलाएं नगर भ्रमण करते हुए पूजा स्थल पहुंचीं। यात्रा में भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सन्नी टोप्पो, जिला परिषद सदस्य आशुतोष तिवारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। समिति के अध्यक्ष रामपाल सिंह ने बताया कि कलश यात्रा के समापन के बाद विधि-विधान के साथ ग्राम देवी की प्राण प्रतिष्ठा कर पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद मंदिर परिसर में अखंड हरिकीर्तन शुरू हुआ। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं के लिए सुबह से देर रात तक भंडारे की व्यवस्था की गई थी।कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के अध्यक्ष राम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.