Ranchi News: हरे राम-हरे कृष्ण की धुन पर दो दिन झूमता रहा तोरपा
रांची, अगस्त 23 -- Ranchi News: तोरपा, प्रतिनिधि। हरे राम-हरे कृष्ण के मधुर बोल से तोरपा का पूरा माहौल दो दिनों तक भक्तिमय बना रहा।
महावीर मंदिर में कीर्तन महावीर मंदिर मे ढोल, मंजीरा और करताल की थाप पर 24 घंटे तक लगातार अखंड हरिकीर्तन चलता रहा, जिसमें श्रद्धालु अलग-अलग धुनों पर झूमते नजर आए। कीर्तन में जरियागढ़, मरचा कोठाटोली, दशाटोली से आई कीर्तन मंडलियों ने अपनी प्रस्तुति से ऐसा समां बांधा कि उपस्थित हर श्रद्धालु भक्ति में झूमने को मजबूर हो गया। महिला कीर्तन मंडली की सदस्यों ने अपनी सुमधुर वाणी से सबका मन मोह लिया। शनिवार रात 9 बजे जरियागढ़ की मंडली की प्रस्तुति पर पंडाल में मौजूद श्रद्धालु देर तक झूमते रहे।
समापन समारोह समापन से पूर्व तोरपा कीर्तन मंडली और महिलाओं की टोली ने भजनों पर खूब नृत्य किया। भक्ति और उत्साह से भरा माहौल देखत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.