रांची, जुलाई 19 -- Ranchi News: रांची। सिंहभूम जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन द्वारा वरिष्ठ साहित्यकार आचार्य हरेराम त्रिपाठी 'चेतन' को तुलसी सारस्वत सम्मान देने का निर्णय लिया गया है। तुलसी भवन के मानद महासचिव डॉ. प्रसेनजीत तिवारी ने रविवार को बताया कि हिंदी और भोजपुरी साहित्य में सक्रिय आचार्य चेतन को 23 अगस्त को जमशेदपुर में यह सम्मान दिया जाएगा। पुरस्कार स्वरूप उन्हें 51,000 रुपये नकद, प्रशस्ति पत्र और अंगवस्त्र प्रदान किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...