रांची, अक्टूबर 15 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। रांची में बंगाली समाज द्वारा आयोजित हरिमति मंदिर दुर्गा पूजा उत्सव 91वें वर्ष में प्रवेश कर गया है। वर्ष 1935 से निरंतर आयोजित हो रही इस पूजा में इस बार भी भव्य थीम बेस्ड पंडाल बनाया गया है। समिति के अध्यक्ष सुप्रीयो भट्टाचार्य ने बताया कि शुक्रवार शाम 7 बजे बंगाली वैदिक परंपरा से पंडाल का उद्घाटन होगा। सप्तमी, अष्टमी और नवमी को भोग वितरण तथा संध्या आरती के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इनमें धुनुची नृत्य, शंख ध्वनि और किड्स टैलेंट शो जैसी प्रतियोगिताएं शामिल हैं। दशमी को सिंदूर खेला के बाद भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। 24 अक्तूबर को विजया सम्मेलन में सौम्या दीप्तो मुखर्जी, प्रियंका बोस और भास्कर ठाकुर की प्रस्तुतियां होंगी। यह भी पढ़ें- Moradabad News: बंगाली समाज के दुर्गा पूजन ...