Ranchi News: हरितालिका तीज पर महिलाओं ने रखा निर्जला व्रत
रांची, सितम्बर 14 -- Ranchi News: रातू, प्रतिनिधि। सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र और अखंड सौभाग्य की कामना को लेकर सोमवार को हरितालिका तीज श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया। महिलाओं ने पूरे दिन निर्जला उपवास रखा। सुबह नए वस्त्र धारण कर सोलह शृंगार किया और भगवान शिव व माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा की। घरों और मंदिरों में महिलाओं ने पुरोहितों से हरितालिका तीज की कथा सुनी और सुहाग सामग्री का दान किया। पूजा के बाद महिलाओं ने पति की पूजा कर उन्हें प्रसाद दिया और आशीर्वाद लिया। तीज को लेकर रातू के बाजारों में भी खास रौनक रही। चौक-चौराहों की दुकानों पर सुबह से सुहाग सामग्री, मेहंदी, चूड़ियां और नए वस्त्र खरीदने के लिए महिलाओं की भीड़ रही। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: जमुई: हरितालिका तीज पूरी श्रद्धा, निष्ठा और धार्मिक उल्लास के साथ मनाया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.