Ranchi News: हरासुकु गांव के ग्रामीणों ने चंदा कर श्रमदान से सड़क को बनाया चलने लायक
रांची, सितम्बर 19 -- Ranchi News: रनिया, प्रतिनिधि। इसे संयोग कहें या ग्रामीणों का दुर्भाग्य कि प्रखंड मुख्यालय से बिल्कुल सटे हरासुकु गांव की पहुंच पथ की स्थिति इतनी खराब हो गई है कि उस पर आवागमन मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार, हरासुकु-डोडरौली-बांसपहार कच्ची सड़क की हालत वर्षों से दयनीय बनी हुई थी। इस वर्ष लगातार हुई बारिश के कारण सड़क की स्थिति और खराब हो गई। ट्रैक्टर एवं बड़े वाहनों के आवागमन से सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। वहीं, बारिश के कारण सड़क पर फिसलन भी बढ़ गई है। इससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया था। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर कई बार संबंधित विभाग और अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लगातार शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने पर ग्रामीणों ने शनिवार को आपसी चंदा जुट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.