Ranchi News: हरमू रोड में अतिक्रमण पर 12 संस्थानों को नोटिस, ट्रेड लाइसेंस नहीं होने पर दो प्रतिष्ठान बंद
रांची, जुलाई 14 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। रांची नगर निगम ने शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने और यातायात व्यवस्था को सुगम रखने के उद्देश्य से सोमवार को हरमू रोड क्षेत्र में सघन अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। निगम की इंफोर्समेंट टीम ने अभियान के दौरान सड़क, नाली, सेटबैक एरिया और गिफ्ट डीड की भूमि पर किए गए अवैध कब्जों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई संस्थानों को नोटिस जारी किया। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना भी लगाया। अभियान के दौरान सेटबैक एरिया व गिफ्ट डीड की भूमि पर अतिक्रमण पाए जाने पर 12 संस्थानों, दुकानों और भवनों को अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस दिया गया। हरमू रोड स्थित पेंटागोन भवन की गिफ्ट डीड भूमि पर संचालित एक टी-स्टॉल को तत्काल हटाने के लिए नोटिस चस्पा किया गया। निगम ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक उपयोग के लिए छोड़ी गई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.