Ranchi News: हरमू में महिला के साथ मारपीट, केस दर्ज
रांची, अक्टूबर 14 -- Ranchi News: रांची। हरमू हाउसिंग कॉलोनी निवासी डॉ निशि कुमारी के साथ घर में घुसकर मारपीट की गई। डॉ निशि कुमारी ने अरगोड़ा थाना में ज्ञान गौरव और सौरव सुमन के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है। निशि ने पुलिस को बताया कि 13 अक्तूबर की सुबह दोनों आरोपी उनके घर पहुंचे। उनके साथ गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके हाथ खींचते हुए बदसलूकी की। जान से मारने की नियत से उनका गला दबा दिया। धमकी दी कि जमीन पर रहना है तो उन्हें पैसा देना होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.