Ranchi News: हनुमान दल सत्संग सभा का नवाह्न पारायण पाठ 11 अक्तूबर से
रांची, सितम्बर 7 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। चुटिया के प्राचीन श्रीराम मंदिर परिसर में सोमवार को हनुमान दल सत्संग सभा की बैठक आयोजित की गई। इसमें 11 अक्तूबर से शुरू होने वाले 10 दिवसीय 'संस्कार निर्माण महायज्ञ' एवं 'नवाह्न महायज्ञ' की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। शारदीय नवरात्र के पहले दिन सुबह सात बजे कलश स्थापना के साथ अनुष्ठान का शुभारंभ होगा। इसके बाद प्रतिदिन सुबह नौ से शाम चार बजे तक कन्याएं श्रीरामचरितमानस का सस्वर पाठ करेंगी। पाठ का संचालन सत्यनारायण स्वामी महाराज और पश्चिम बंगाल की भजन मंडली की देखरेख में होगा। बैठक में संगठन के अध्यक्ष विजय साहू, उपाध्यक्ष विजय तिर्की, कार्यकारी अध्यक्ष उमंग साहू, सचिव हरिशंकर शर्मा, नीरज कुमार, कोषाध्यक्ष आशीष कुमार, संकेत कुमार, अनीश राज, सक्षम कुमार, ऋषि, गोलू साहू, राहुल, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.