Ranchi News: हथियार बरामदगी मामले में सजायाफ्ता दो आरोपी बरी
रांची, अक्टूबर 16 -- Ranchi News: रांची। वाहन जांच के दौरान देसी कट्टा और कारतूस बरामद होने के मामले में सजा पाए दो आरोपियों को राहत मिली है। अपर न्यायायुक्त शैलेंद्र कुमार की अदालत ने लुकास होरो और नितेश केरकेट्टा की ओर से दाखिल क्रिमिनल अपील स्वीकार करते हुए दोनों को बरी कर दिया है। अपीलकर्ता के अधिवक्ता पीयूष मिश्रा ने बताया कि इससे दोनों को निचली अदालत से मिली तीन-तीन साल के सश्रम कारावास की सजा से राहत मिल गई। अभियोजन के अनुसार, 25 सितंबर 2025 को रांची-खूंटी मुख्य सड़क पर 12 माइल चौक के पास वाहन जांच के दौरान दोनों को पकड़ा गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.