रांची, अक्टूबर 22 -- Ranchi News: रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के टाटी बस्ती निवासी अमित महतो से अपराधियों ने हथियार के बल पर लूटपाट की। इस वारदात को अपराधियों ने सोमवार को उस समय अंजाम दिया, जब अमित दोस्तों के साथ पूजा देखने के लिए विक्रांत चौक से गुजर रहे थे। इस संबंध में अमित ने तीन अपराधियों के विरुद्ध लोअर बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। उन्होंने पुलिस को बताया कि 20 अक्तूबर को तीन दोस्तों के साथ रात एक बजे मेला देखने जा रहे थे। तभी दो युवकों ने उन्हें रोक लिया और चाकू दिखाकर मोबाइल, 1200 रुपए व ब्रासलेट लूट लिया। इसके बाद अंधेरे का लाभ उठाकर दोनों अपराधी भाग निकले। इधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...