Ranchi News: हत्या के प्रयास के मामले में तीन आरोपी बरी
रांची, जुलाई 29 -- Ranchi News: रांची, संवाददाता। अपर न्यायायुक्त एके तिवारी की अदालत ने अमन मिश्रा, शुभम उपाध्याय और छोटे कर्मकार उर्फ जयप्रकाश लोहरा को हत्या के प्रयास समेत सभी आरोपों से बरी कर दिया। अदालत ने कहा कि अभियोजन आरोपों को संदेह से परे साबित करने में असफल रहा। मामला 28 मार्च 2022 को कृष्णकांत मिश्रा पर हमले से चुटिया थाना कांड संख्या 63/2022 में जुड़ा था। सुनवाई के दौरान अभियोजन केवल दो गवाहों को पेश कर सका। एकमात्र तथ्यात्मक गवाह कुनाल प्रसाद ने घटना देखने से इनकार कर दिया, जबकि चिकित्सक ने चोटों को साधारण बताया और कहा कि ऐसी चोट गिरने से भी हो सकती है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि न तो सूचक कृष्णकांत मिश्रा और न ही आईओ की गवाही कराई गई। अदालत ने माना कि महत्वपूर्ण गवाहों के अभाव में अभियोजन का मामला कमजोर पड़ गया और आरोपों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.