Ranchi News: हटिया स्टेशन में 15 अक्तूबर को सजेगी डांडिया की महफिल
रांची, अक्टूबर 9 -- Ranchi News: रांची। हटिया स्टेशन दुर्गा पूजा समिति की ओर से 15 अक्तूबर की शाम 6:30 बजे भव्य रास रंग डांडिया नाइट का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम हटिया स्टेशन स्थित डीआरएम कार्यालय के सामने दुर्गा पूजा मैदान में होगा। इसमें बड़कागांव की पूर्व विधायक व कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव अंबा प्रसाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी। समिति के सचिव इंद्रजीत सिंह ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य नवरात्रि के उल्लास के साथ भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं, आपसी भाईचारे और सामाजिक एकता को बढ़ावा देना है। डांडिया और गरबा के माध्यम से श्रद्धालुओं को उत्सव का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। समिति ने रांची और आसपास के श्रद्धालुओं, युवाओं, महिलाओं और परिवारों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.