Ranchi News: हज हाउस में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित
रांची, सितम्बर 28 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। कडरू स्थित हज हाउस में सोमवार को इंदिरा आईवीएफ एवं स्माइल फाउंडेशन के तत्वावधान में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन हज हाउस के सीईओ गुलाम समदानी और स्माइल फाउंडेशन के कोऑर्डिनेटर उदित अंशु ने किया। शिविर में डॉ. सुशांत कुमार, डॉ. प्रियंका जोशी व डॉ. सुदेशना दत्ता समेत विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने बड़ी संख्या में मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर निशुल्क दवाइयां वितरित कीं। इस दौरान लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने के प्रति जागरूक भी किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.