Ranchi News: सड़क दुर्घटना में छात्र घायल, रिम्स रेफर
रांची, अगस्त 16 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो थाना क्षेत्र में बैंक ऑफ इंडिया के समीप रांची-गुमला मुख्य मार्ग पर रविवार की अपराह्न करीब पौने चार बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 15 वर्षीय छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान बेड़ो निवासी आशुतोष उरांव, पिता राम विलास उरांव के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद ग्रामीणों की मदद से घायल छात्र को बेड़ो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। यहां डॉ. निगार ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर कर दिया। घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.