रांची, नवम्बर 13 -- Ranchi News: रांची। स्वीडन के दो धावक ब्योन स्वेनसन और क्रिस्टिना पॉर्टेन लद्दाख से 2600 किलोमीटर की दौड़ पूरी कर शुक्रवार को रांची पहुंचे। उनका उद्देश्य झारखंड के बच्चों और युवाओं के लिए कार्यरत संस्था आशा के प्रयासों को समर्थन देना और जागरुकता फैलाना है। डिबडीह बायपास के पास आदिनिवास व जय जवान क्लब ने दोनों का स्वागत किया। मौके पर सजीत टोप्पो, अनिल अमिताभ पन्ना, फूलदेव भगत, विपिन खलखो, विनय मुंडू, राजेश कुजूर, जॉन तिग्गा, सुनील टोप्पो, सोनू कुजूर और अंकित होरो मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...