Ranchi News: स्वास्थ्य विभाग के प्रधान लिपिक के तबादला आदेश पर अंतरिम रोक
रांची, अगस्त 4 -- Ranchi News: रांची, संवाददाता। झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के कर्मी रमन कुमार के 31 जुलाई को जारी तबादला आदेश पर मंगलवार को अंतरिम रोक लगा दी। यह आदेश स्वास्थ्य सेवाएं के निदेशक प्रमुख की ओर से जारी किया गया था, जिसके तहत रमन कुमार का तबादला अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी (एसीएमओ) कार्यालय, हजारीबाग से सिविल सर्जन कार्यालय, जामताड़ा किया गया था। मामले की अगली सुनवाई 8 सितंबर को निर्धारित की गई है। रमन कुमार वर्तमान में प्रधान लिपिक के पद पर कार्यरत हैं। मामले की सुनवाई जस्टिस दीपक रोशन की अदालत में हुई। प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि रमन कुमार के 4 जुलाई 2026 के पहले तबादला आदेश को भी हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी और वह मामला अभी विचाराधीन है। यह भी पढ़ें- Kodarma News: जिले के शिक्षा विभाग के लिपिको...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.