रांची, जुलाई 3 -- Ranchi News: अड़की, प्रतिनिधि। खूंटी जिले के अड़की प्रखंड अंतर्गत तेलंगाडीह बिरहोर कॉलोनी में विलुप्तप्राय बिरहोर समुदाय गंभीर स्वास्थ्य संकट से गुजर रहा है। पिछले छह महीनों में चार माह की एक मासूम बच्ची समेत चार लोगों की बीमारी से मौत हो चुकी है, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग बीमार हैं। लगातार हो रही मौतों के बाद प्रशासन हरकत में आया और उपायुक्त के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग एवं मलेरिया नियंत्रण टीम ने कॉलोनी पहुंचकर जांच अभियान चलाया। जांच में दो लोग मलेरिया संक्रमित पाए गए, जबकि दो मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है। चार माह की बच्ची समेत चार लोगों की हो चुकी है मौत: यह भी पढ़ें- मलेरिया की जांच और इलाज को लेकर की समीक्षा बैठकस्वास्थ्य विभाग की जांच में दो मलेरिया पॉजिटिव: ग्रामीणों के अनुसार शनिवार रात चार माह की बिधिय...