Ranchi News: स्वास्थ्य मंत्री से की रिनपास प्रभारी निदेशक को हटाने की मांग
रांची, सितम्बर 2 -- Ranchi News: कांके, प्रतिनिधि। रिनपास में कथित अनियमितताओं को लेकर झामुमो के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मांग पत्र सौंपकर प्रभारी निदेशक जयति सिमलाई को पद से हटाने की मांग की। नेताओं ने आरोप लगाया कि आपराधिक मामले में आरोपी बनाए जाने और न्यायालय में प्रक्रिया चलने के बावजूद उन्हें पद पर बनाए रखा गया है। झामुमो कांके प्रखंड अध्यक्ष नवीन तिर्की ने कहा कि दो दिनों में कार्रवाई नहीं हुई तो पांच सितंबर से आंदोलन शुरू किया जाएगा। जिला संयोजक सदस्य सोनू मुंडा ने रिनपास में पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने झामुमो केंद्रीय कार्यालय पहुंचकर केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय को भी मामले की जानकारी दी। आरोपों और मामले की कानूनी स्थिति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.