Ranchi News: स्वास्थ्य मंत्री ने अस्पताल जाकर सरयू राय का हाल जाना
रांची, अगस्त 6 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने गुरुवार को क्यूरेस्टा अस्पताल जाकर वहां भर्ती विधायक सरयू राय का कुशलक्षेम लिया। इस बीच चिकित्सकों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए। मंत्री ने बताया कि गुरुवार को विधानसभा सत्र में जब उन्होंने सरयू राय को सदन में नहीं देखा, तो तत्काल जानकारी ली। तब उनकी तबीयत के बारे में पता चला। मंत्री ने कहा सरयू राय मेरे लिए एक वरिष्ठ विधायक नहीं, बल्कि अभिभावक हैं। राजनीति में आगे बढ़ने की प्रेरणा भी मुझे उनसे ही मिली है। स्वास्थ्य क्षेत्र में किए जा रहे सुधारों की उन्होंने हमेशा खुलकर सराहना की। उधर, सरयू राय बोले, वह वायरल संक्रमण से पीड़ित थे। दो दिनों के उपचार के बाद अब वह पूरी तरह स्वस्थ हैं। उन्होंने सभी समर्थकों व शुभचिंतकों से अपील की है कि वे अस्पताल में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.