रांची, अक्टूबर 24 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। रांची क्लब में आयोजित स्वर्णिम भारत एक्सपो-2026 में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को सर्वश्रेष्ठ स्टॉल का पुरस्कार मिला। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) दूसरे और भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) तीसरे स्थान पर रहा। उत्कृष्ट प्रस्तुति, नवाचार, रचनात्मकता और जनसहभागिता के आधार पर संस्थानों का चयन किया गया। परिचित फाउंडेशन की ओर से आयोजित एक्सपो का उद्देश्य सरकारी योजनाओं, नीतियों, वैज्ञानिक उपलब्धियों और जनकल्याणकारी पहलों के प्रति लोगों को जागरूक करना था। शनिवार को आयोजित सम्मान समारोह में विभिन्न सरकारी विभागों और राष्ट्रीय संस्थानों को उनकी सहभागिता और योगदान के लिए स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: एनआईटी में 16वें दीक्षां...