Ranchi News: स्वर्णरेखा उद्गमस्थल से 21 किमी कांवड़ यात्रा 16 को
रांची, अगस्त 13 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। स्वर्णरेखा के उद्गम स्थल रानीचुआं से चुटिया स्थित इक्कीसो महादेव धाम तक की 21 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा का आयोजन 16 अगस्त को किया जाएगा। यह आयोजन स्वर्णरेखा उत्थान समिति की ओर से किया जाएगा। यह कांवड़ यात्रा सुबह छह बजे सुरेश्वर महादेव मंदिर से सभी कांवड़ यात्री एवं श्रद्धालु बस से स्वर्णरेखा नदी के उद्गम स्थल नगड़ी स्थित रानीचुआं पहुंचेंगे। इसके बाद रानीचुआं स्वर्णरेखा नदी के उद्गम स्थल से जल उठाकर सभी कांवर यात्री चुटिया स्थित इक्कीसो महादेव के लिए पैदल प्रस्थान करेंगे। झारखंड की जीवन रेखा कही जाने वाली स्वर्णरेखा नदी को प्रदूषण मुक्त करने और स्वर्णरेखा व हरमू नदी के संगम पर स्थित प्राचीन इक्कीसो महादेव के संरक्षण के लिए यह आयोजन किया जाता है।
संगम स्थल पर जलाभिषेक संगम स्थल पर स्थि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.