रांची, अक्टूबर 28 -- Ranchi News: रांची। स्वर्णरेखा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के फार्मेसी, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल संस्थानों में मेगा कैंपस के तहत विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इसका उद्देश्य परिसर में स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ कार्य संस्कृति को बढ़ावा देना था। संस्थापक डॉ. श्रीप्रकाश सिंह, निदेशक डॉ. गंगेश गुंजन, फार्मेसी प्राचार्य डॉ. विद्या सागर और नर्सिंग प्राचार्या सोनी प्रसाद के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में शिक्षकों, कर्मचारियों व विद्यार्थियों ने स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...