Ranchi News: स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर डीसी-एसपी ने किया पूर्वाभ्यास का निरीक्षण
रांची, अगस्त 13 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कचहरी मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियों का गुरुवार को उपायुक्त मो. जावेद हुसैन एवं पुलिस अधीक्षक ऋषभ गर्ग ने संयुक्त रूप से जायजा लिया। इस दौरान मुख्य समारोह में होने वाले झंडोत्तोलन, राष्ट्रगान, परेड निरीक्षण सहित अन्य कार्यक्रमों का पूर्वाभ्यास किया गया। उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से परेड का निरीक्षण किया। इसके बाद उपायुक्त ने झंडोत्तोलन किया। मौके पर उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक सहित उपस्थित पदाधिकारियों एवं स्कूली बच्चों ने राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान में भाग लिया। अधिकारियों ने परेड में शामिल विभिन्न प्लाटून का उत्साहवर्धन करते हुए 15 अगस्त को पूरे उत्साह, उमंग और जोश के साथ परेड करने का निर्देश दिया。 यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.