Ranchi News: स्वतंत्रता दिवस पर मांस-मछली की दुकानें रहेंगी बंद
रांची, अगस्त 11 -- Ranchi News: रांची। स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) पर रांची नगर निगम क्षेत्र में मांस, मछली और मुर्गे की सभी दुकानें पूरी तरह बंद रहेंगी। निगम ने इस दिन इनके क्रय-विक्रय पर प्रतिबंध लगाते हुए दुकानदारों को आदेश का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया है। प्रतिबंध का उल्लंघन कर बिक्री करते पाए जाने पर संबंधित दुकानदारों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों को आदेश का अनुपालन सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.