रांची, अगस्त 16 -- Ranchi News: रांची। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रदेश कार्यालय, ड्यूक मेंशन, फिरायलाल चौक में शनिवार को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बीरेंद्र प्रधान ने ध्वजारोहण किया। प्रदेश अध्यक्ष ने इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने तथा पार्टी की विचारधारा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के नेतृत्व में जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इस दौरान उमेश तिवारी, अभिषेक राय, लालमुनी राम, दिनेश सोनी, रतन पासवान, ज्योति होरो, सूर्य विजय प्रधान, आकाश भारती, मनीष रंजन, शिवजी कुमार सहित पार्टी के कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- Ranchi News: झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच ने सोनार पट्टी में फहराया तिर...