Ranchi News: स्वच्छता सिर्फ सरकार की नहीं, हर नागरिक की जिम्मेदारी : डीएसपी
रांची, अक्टूबर 15 -- Ranchi News: इटकी, प्रतिनिधि। स्वच्छता सिर्फ सरकार या प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है। जब तक जनमानस में स्वच्छता के प्रति जागरुकता नहीं होगी, तब तक स्वच्छ और सुंदर समाज की परिकल्पना साकार नहीं हो सकती। यह बातें डीएसपी दीपक कुमार ने गुरुवार को इटकी में आयोजित स्वच्छता अभियान के दौरान कहीं। दुर्गा पूजा को लेकर चलाए गए इस अभियान में प्रशासनिक अधिकारियों, पेंशनर समाज, अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी, कौशल नर्सिंग कॉलेज और आशा संस्था सहित कई संगठनों के लोगों ने भाग लिया। सफाई अभियान दुर्गाबाड़ी स्थल से शुरू होकर देवी मंडप चौक, बाजार परिसर और जामा मस्जिद प्रांगण होते हुए सार्वजनिक दुर्गा पूजा स्थल तक चला। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: नप ने केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के साथ चलाया सफाई ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.