Ranchi News: स्वच्छता पर दौड़ को लेकर आवश्यक सहयोग करें उपायुक्त : सुनील
रांची, नवम्बर 14 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव सुनील कुमार ने सभी जिलों के उपायुक्तों को राज्यव्यापी स्वच्छता को लेकर दौड़ कार्यक्रम के लिए नगर निकायों को आवश्यक सहयोग और जिला स्तर पर समन्वय प्रदान करने को कहा है। इसे लेकर उन्होंने बुधवार को पत्र लिखा। इसमें कहा है कि स्वच्छता के लिए दौड़ का उद्देश्य स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वच्छ व स्वस्थ झारखंड के निर्माण में आम नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम के बाद 16 से 29 नवंबर तक स्वच्छता पखवाड़ा चलेगा। उन्होंने कार्यक्रम में खिलाड़ियों, जनजातीय समाज के प्रतिनिधियों, नगर निकायों और पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों, एनएसएस-एनसीसी स्वयंसेवकों, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों, कलाकारों, साहित्यकारों, पर्यावरणविदों तथा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.