Ranchi News: स्वच्छता दिवस पर 10 सफाईमित्र सम्मानित
रांची, अक्टूबर 2 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। स्वच्छ भारत दिवस पर शुक्रवार को रांची नगर निगम कार्यालय में 'स्वच्छता ही सेवा' कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मेयर रोशनी खलखो ने निगम अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 सफाईमित्रों को मेयर, डिप्टी मेयर नीरज कुमार और नगर आयुक्त सुशांत गौरव ने शॉल व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। मेयर एवं डिप्टी मेयर ने नागरिकों से स्वच्छता को दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने और शहर को स्वच्छ रखने में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। कार्यक्रम में अपर नगर आयुक्त संजय कुमार, उप नगर आयुक्त रविंद्र कुमार समेत निगम के अन्य पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे। यह भी पढ़ें- सीआरपीएफ परिचालन रेंज में स्वच्छता अभियान यह भी पढ़ें- सफाई मित्रों के स्वास्थ्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.