Ranchi News: स्वच्छता और कचरा प्रबंधन पर लोगों को किया जागरूक
रांची, अगस्त 22 -- Ranchi News: बुंडू, संवाददाता। स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत नगर पंचायत बुंडू में शनिवार को स्वच्छता और कचरा प्रबंधन को लेकर जागरुकता कार्यक्रम हुआ। नगर पंचायत कार्यालय में 18 अगस्त को जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति में हुए प्रशिक्षण में शामिल नव निर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और वार्ड पार्षदों को प्रमाणपत्र दिए गए। प्रशिक्षण में एसबीएम प्लांट, आरआरआर सेंटर, एमआरएफ सेंटर और एसटीपी प्लांट के संचालन की जानकारी दी गई थी। वहीं, वेंडर मार्केट में नुक्कड़ नाटक के जरिए लोगों को प्लास्टिक के दुष्प्रभाव, स्वच्छता और कचरे को चार स्तर पर अलग करने की जानकारी दी गई। लोगों से प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करने, कचरे को अलग-अलग रखने और स्वच्छ बुंडू बनाने में सहयोग की अपील की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.