Ranchi News: स्पोर्ट्स मीट का समापन, रांची ओवर ऑल चैंपियन
रांची, जुलाई 23 -- Ranchi News: रांची। दक्षिणी छोटोनागपुर पुलिस स्पोटर्स मीट 2026 को गुरुवार को न्यू पुलिस लाइन में समापन हुआ। 21 जुलाई को प्रतियोगिता की शुरूआत हुई थी। इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए रांची जिला ने ओवर ऑल चैंपियन का खिताब प्राप्त किया। वहीं खूंटी जिला द्वितीय और गुमला तृतीय स्थान पर रहा। अपर पुलिस महानिदेशक मनोज कौशिक ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों तथा टीमों को ट्रॉफी, पदक एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। मौके पर अपर पुलिस महानिदेशक ने कहा कि एक सशक्त एवं सक्षम पुलिस बल के निर्माण में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। खेल केवल शारीरिक क्षमता को बढ़ाने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, धैर्य, त्वरित निर्णय लेने की क्षमता एवं टीमवर्क की भावना का भी विकास करते हैं। क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.