Ranchi News: स्पीक रांची में यति और आर्या बनीं चैंपियन
रांची, अक्टूबर 1 -- Ranchi News: रांची। नामकुम प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) में गुरुवार को कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए स्पीक रांची भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्राथमिक वर्ग (1-5) में बुनियादी स्कूल नामकुम की यति कुमारी चैंपियन रहीं। दूसरे स्थान पर रागिनी कुमारी, मवि बरगंवा तथा तीसरा स्थान शांति मिंज, उपर्डहु ने प्राप्त किया। उच्च प्राथमिक वर्ग (6-8) में आर्या रॉय, बरगंवा प्रथम स्थान पर रहीं। कोमल कुमारी द्वितीय और कस्तुरवा बरगंवा की पूजा टोप्पो तीसरे स्थान पर रहीं। विजेताओं को जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज और बीईईओ प्रभाकर कुमार ने मेडल व प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया। यह भी पढ़ें- Ranchi News: प्रतियोगिताओं से निखरती है प्रतिभा:राज यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.