रांची, सितम्बर 12 -- Ranchi News: खूंटी, संवाददाता। खूंटी जिला स्थापना दिवस के अवसर पर शनिवार को पर्यटन, कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के अंतर्गत कमंता में नवनिर्मित बैडमिंटन इंडोर स्टेडियम का उद्घाटन किया गया। विधायक रामसूर्या मुंडा सहित अन्य अतिथियों ने विधिवत उद्घाटन कर जिले के खिलाड़ियों को नई खेल सुविधा की सौगात दी। इस अवसर पर जिला स्तरीय हॉकी और बैडमिंटन प्रतियोगिता का भी शुभारंभ किया गया। इंडोर स्टेडियम के उद्घाटन अवसर पर विधायक रामसूर्या मुंडा ने जिला स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिले के खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकारी योजनाओं के माध्यम से लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विधायक ने कहा कि खूंटी के खिलाड़ियों में खेल के प्रति काफी जज्बा है। यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स...