रांची, अगस्त 17 -- Ranchi News: सिल्ली, प्रतिनिधि। सिल्ली-मुरी क्षेत्र में पिछले कुछ महीनों से बड़ी संख्या में बाहरी युवक-युवतियों के पहुंचकर निजी मकानों और होटलों में ठहरने की बात सामने आई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इनके संबंध में प्रशासन के पास स्पष्ट जानकारी नहीं होने से सुरक्षा और निगरानी को लेकर सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, इनमें कई युवक-युवतियां झारखंड से बाहर के प्रतीत होते हैं। पूछताछ करने पर वे अपने बारे में स्पष्ट जानकारी देने से बचते हैं। अधिक पूछताछ किए जाने पर पढ़ाई समेत अन्य कारण बताकर वहां से चले जाते हैं। लोगों का कहना है कि कुछ युवक-युवतियां सुबह से शाम तक पार्कों और अपेक्षाकृत सुनसान स्थानों पर समय बिताते और मोबाइल फोन पर बातचीत करते नजर आते हैं।स्थानीय बुद्धिजीवियों का कहना है कि बाहरी लोगों के लंबे सम...