Ranchi News: स्थानीय की नियुक्ति को लेकर सीएम को सौंपा मांग पत्र
रांची, सितम्बर 18 -- Ranchi News: इटकी, प्रतिनिधि। इटकी प्रखंड झामुमो अध्यक्ष वसीम इकबाल ने शुक्रवार को अजीम प्रेमजी यूनिवर्सिटी में थर्ड और फोर्थ ग्रेड के पदों पर स्थानीय लोगों की नियुक्ति सहित अन्य मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मांग पत्र सौंपा। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की झारखंड में गतिविधियां रांची समेत अन्य जिलों में चल रही हैं और इटकी में उसका विश्वविद्यालय परिसर संचालित हो रहा है। मांग पत्र में आरोप लगाया गया है कि अजीम प्रेमजी फाउंडेशन की यूनिवर्सिटी और उससे जुड़ी संस्थाओं में स्थानीय लोगों की अपेक्षा बाहरी लोगों को नियुक्त किया जा रहा है। स्थानीय लोगों को यूनिवर्सिटी और अन्य संस्थानों में रोजगार मिलने की उम्मीद थी, लेकिन नियुक्ति प्रक्रिया में अपेक्षित प्राथमिकता नहीं मिलने की शिकायत सामने आ रही है। यह भी पढ़ें- एनएसयूआई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.