रांची, अक्टूबर 29 -- Ranchi News: रांची। विश्व स्ट्रोक दिवस पर इरबा स्थित क्यूरेस्टा एसीएमएस सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल ने स्ट्रोक के लक्षण पहचानकर तुरंत इलाज कराने की अपील की है। न्यूरोसर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार ने बताया कि स्ट्रोक में हर मिनट महत्वपूर्ण होता है। चेहरे का टेढ़ा होना, हाथ-पैर में कमजोरी और बोलने में परेशानी इसके मुख्य लक्षण हैं। न्यूरो सर्जन डॉ. पैट्रिक प्रबोध मिंज ने कहा कि ऐसे लक्षण दिखते ही मरीज को बिना देरी किए तत्काल अस्पताल पहुंचाना चाहिए। यह भी पढ़ें- Ranchi News: अचानक चेहरा झुकना या अंग सुन्न होना स्ट्रोक के लक्षण : डॉ. विकास यह भी पढ़ें- हार्ट अटैक में जान बचा सकती है ये संजीवनी किट, कार्डियोलॉजिस्ट बोले- ये 3 गोलियां जरूर रखें!

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...