रांची, अक्टूबर 10 -- Ranchi News: फोटो है- रांची,संवाददाता। दुर्गोत्सव की तैयारियां शहर में लगभग पूरी हो चुकी हैं। पूजा पंडालों का निर्माण भी अंतिम चरण में चल रही हैं। पंडालों के पट खुलते ही माता के दर्शन और पंडाल भ्रमण के लिए भक्तों की भीड़ पहुंचनी शुरू होगी। लेकिन शहर के कई प्रमुख पंडालों तक पहुंचने वाले मार्गों पर स्ट्रीट लाइट नहीं जलने से श्रद्धालुओं को विभिन्न प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़गा। शाम होते ही सड़कों पर अंधेरा छा जाने से पंडालों तक पहुंचना और वहां से लौटना मुश्किल होगा। अंधेरे में अक्सर भक्तों के साथ चोरी,छिनतई और छेड़खानी जैसे घटनाओं के होने डर बना रहेगा। पूजा समितियों का कहना है की स्ट्रीट लाइट नहीं होने के अभाव में श्रद्धालुओं के लिए पंडालों का मार्ग तक करना कठिन होगा।

प्रमुख पूजा पंडालों के मार्गों पर रोशनी क...