Ranchi News: स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व बीसीआई सदस्य का चुनाव 4 को
रांची, अक्टूबर 13 -- Ranchi News: रांची, संवाददाता। झारखंड स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) के सदस्य पद का चुनाव चार नवंबर को होगा। 26 और 27 अक्तूबर को नामांकन दाखिल होंगे। नामांकनों की जांच 28 अक्तूबर को होगी। इसी दिन शाम 5 बजे उम्मीदवारों की सूची प्रकाशित होगी। प्रत्याशी 29 अक्तूबर को सुबह 11 से शाम 4 बजे तक नामांकन वापस ले सकेंगे। उसी दिन शाम पांच बजे अंतिम सूची जारी की जाएगी। चार नवंबर को सुबह 11:30 बजे चुनाव और परिणाम की घोषणा की जाएगी। नामांकन पत्र झारखंड स्टेट बार काउंसिल के बंगला नंबर आठ, केंद्रीय विद्यालय के निकट, डोरंडा स्थित कार्यालय में मिलेंगे। नामांकन दाखिल करने, जांच और नाम वापस लेने की प्रक्रिया भी इसी कार्यालय में पूरी होगी। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और बीसीआई सदस्य पदों के लिए निर्धारित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.