Ranchi News: स्टार्टअप झारखंड में उद्यमियों ने साझा की चुनौतियां
रांची, अक्टूबर 25 -- Ranchi News: रांची, विशेष संवाददाता। झारखंड में स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने और उद्यमियों के बीच सहयोग बढ़ाने के उद्देश्य से रविवार को रांची और जमशेदपुर में स्टार्टअप झारखंड का मासिक स्टार्टअप मिक्सर आयोजित किया गया। इसमें राज्य के 50 से अधिक स्टार्टअप संस्थापकों ने हिस्सा लिया। इस अनौपचारिक मंच पर उद्यमियों ने अपने कारोबार की स्थिति, राजस्व लक्ष्य और व्यावसायिक चुनौतियों पर खुलकर चर्चा की। इसमें विभिन्न सत्रों में पारंपरिक प्रस्तुतियों, मंच और तकनीकी शब्दावली की बजाय सीधे संवाद पर जोर दिया गया। प्रत्येक संस्थापक से अपने स्टार्टअप के प्रदर्शन, राजस्व लक्ष्य, सामने आ रही तीन प्रमुख समस्याओं और अब तक उन समस्याओं के समाधान के लिए उठाए गए तीन प्रमुख कदमों को साझा करने को कहा गया। इससे समान चुनौतियों का सामना कर रहे उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.