रांची, जुलाई 25 -- Ranchi News: रांची। सामाजिक-आर्थिक एवं संसदीय अध्ययन केंद्र द्वारा ललगुटुआ के राजकीयकृत मध्य विद्यालय में 'एक वृक्ष उनकी स्मृति में' अभियान के तहत शनिवार को पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में नीम, आम, जामुन, आंवला, अशोक, चंपा और कचनार समेत कई फलदार, छायादार व औषधीय पौधे लगाए गए। संयोजक अमरनाथ झा और अरुण मिश्र ने बताया कि संस्था प्रतिवर्ष यह आयोजन करती है। इस पहल पर विद्यालय परिवार व विद्यार्थियों ने खुशी जताई। मौके पर अध्यक्ष ओपी लाल, सचिव अयोध्या नाथ मिश्र सहित कई लोग उपस्थित रहे।

पौधारोपण कार्यक्रम ------------ रांची, विशेष संवाददाता। एक वृक्ष उनकी स्मृति में, अभियान के तहत शोधपरक संस्था सामाजिक-आर्थिक एवं संसदीय अध्ययन केंद्र की ओर से शनिवार को राजकीय कृत मध्य विद्यालय,ललगुटुआ परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया ...