Ranchi News: स्कूल में रंगोली, क्विज और भाषण प्रतियोगिता आयोजित
रांची, नवम्बर 7 -- Ranchi News: ठाकुरगांव, प्रतिनिधि। मरवा स्थित साइंस विजन पब्लिक स्कूल में शनिवार को रंगोली, क्विज और भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। क्विज प्रतियोगिता में कक्षा आठवीं से ग्यारहवीं तक के 30 विद्यार्थियों ने लोकतंत्र, मतदाता सूची और विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) से जुड़े सवालों के जवाब दिए। भाषण प्रतियोगिता में कक्षा चौथी से आकृति कुमारी, छठी से नासिर अहमद, आठवीं से प्रतिभा कुमारी और नौवीं से प्रिया कुमारी ने भाग लिया। कक्षा दसवीं में वर्षा कुमारी प्रथम और अनीस द्वितीय रहे। रंगोली प्रतियोगिता में कक्षा चौथी में सोफिया ग्रुप, छठी में रानी ग्रुप, सातवीं में बॉयज ग्रुप, आठवीं में ग्रुप ए, नौवीं में आकृति, दसवीं में प्रियल और ग्यारहवीं में कृष्णा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Deogarh News: सेंट जेवियर्स हाई स्कूल मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.