Ranchi News: स्कूल में नाटक से बताया कर्मा पर्व का महत्व
रांची, सितम्बर 21 -- Ranchi News: चान्हो, प्रतिनिधि। कर्मा पर्व की पूर्व संध्या पर सोमवार को बाघवार एकेडमी में मॉर्निंग असेंबली के दौरान विद्यार्थियों ने नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से पर्व के महत्व और परंपराओं को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया। नाटक में कर्मा पर्व की सांस्कृतिक विशेषताओं, पूजा-विधि और प्रकृति के प्रति सम्मान का संदेश दिया गया। प्रस्तुति का संचालन कक्षा नौ की छात्रा प्रियांशु कुमारी ने किया। इसमें मनीष महली, पूजा टाना भगत, प्रियांशु कुजूर, राधा किस्पोटा, प्रतिज्ञा उरांव, एंजेलीना उरांव, संध्या कुजूर, अदिति कुजूर, आस्था कुमारी, अंश उरांव, नमन उरांव और आयुष उरांव ने भाग लिया। शिक्षिकाओं शालिनी उरांव, संगीता एक्का और प्रेरणा एक्का ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। यह भी पढ़ें- Bokaro News: एसआर इंटरनेशनल एकेडमी में मना करमा उत्स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.