Ranchi News: स्कूल में दो दिवसीय झारखंड मॉडल यूनाइटेड नेशंस का शुभारंभ
रांची, जुलाई 18 -- Ranchi News: बुंडू, संवाददाता। साउथ प्वाइंट पब्लिक स्कूल, बुंडू में शनिवार को दो दिवसीय झारखंड मॉडल यूनाइटेड नेशंस (जेएचएमयूएन) का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन बुंडू एसडीएम मोहन लाल मरांडी और नगर पंचायत अध्यक्ष जितेंद्र उरांव ने संयुक्त रूप से किया। विद्यालय के सभागार में आयोजित कार्यक्रम के पहले दिन छात्रों ने वैश्विक मुद्दों पर वाद-विवाद, कूटनीति और नेतृत्व कौशल का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। यून, लोकसभा, जेएलए, एआईपीपीएम और आईपीसी सहित विभिन्न समितियों में प्रतिभागियों ने अपने विचार रखे। विद्यालय के प्राचार्य सुभाष कुमार पाटनी ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में समसामयिक विषयों के प्रति रुचि बढ़ाते हैं और उनके व्यक्तित्व विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में साउथ प्वाइंट के साथ एनडी ग्रोवर डीएवी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.