Ranchi News: स्कूल में दीपावली पर हुईं रचनात्मक प्रतियोगिताएं
रांची, नवम्बर 7 -- Ranchi News: अनगड़ा, प्रतिनिधि। आरटीसी पब्लिक स्कूल, अनगड़ा में शनिवार को दीपावली के अवसर पर विद्यार्थियों के बीच विभिन्न रचनात्मक और कलात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान दीप निर्माण और सजावट, चित्रकला एवं रंग भरो, पर्यावरण अनुकूल रंगोली और रंगोली पोस्टर निर्माण प्रतियोगिताएं हुईं। विद्यार्थियों ने आकर्षक रंगोलियां बनाईं, सुंदर दीये सजाए और अपनी कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पर रिद्धि कुमारी, अनुष्का महतो, सिद्धि महतो और छाया कुमारी रहीं। द्वितीय स्थान पर जीवा महतो, अंकिता कुमारी, प्रिंस महतो और आयुष उरांव रहे, जबकि तृतीय स्थान पर अर्पित गाड़ी, तेजस्वी महतो, श्रुतिका यादव और कशिश महतो रहे। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: डीपीएस चक्रधरपुर में दीपावली पर हुईं रचनात्मक प्रतिय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.