रांची, अक्टूबर 24 -- Ranchi News: रांची, वरीय संवाददाता। दक्षिणी प्रमंडल स्तरीय झारखंड स्कूल प्रतिभा खोज: सुर और ताल के संगम में प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव जिला स्कूल में किया गया। गायन एवं नृत्य प्रतियोगिताओं में रांची, लोहरदगा, खूंटी, गुमला और सिमडेगा के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। गायन प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में अनंत राज (लोहरदगा), स्वास्तिक मिश्रा (रांची), मुक्ता नाग (खूंटी), अक्षिता श्रेष्ठ (गुमला) एवं अंजलि तिर्की (सिमडेगा) विजेता रहे। सीनियर वर्ग में अर्चना कुमारी (लोहरदगा), खुशी कुमारी (रांची), नीलिमा सांगा (खूंटी), रीना कुमारी (गुमला) एवं देवांश पाठक (सिमडेगा) ने जीत दर्ज की। नृत्य प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में अंजू कुमारी (गुमला), पलक शांडिल्य (रांची), लीला प्रधान (खूंटी), आरत...