रांची, अगस्त 2 -- Ranchi News: नामकुम, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के खिजरी स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के किचन का ताला तोड़कर शुक्रवार रात अज्ञात चोर गैस सिलेंडर चोरी कर ले गए। मामले को लेकर विद्यालय की प्रभारी शिक्षिका अनिता किस्पोट्टा ने नामकुम थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्रभारी शिक्षिका ने बताया कि शनिवार सुबह स्कूल खुलने पर किचन का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो उपयोग में लाया जा रहा गैस सिलेंडर गायब था। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...