रांची, अगस्त 29 -- Ranchi News: सोनाहातू/राहे, प्रतिनिधि। महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती पर शनिवार को प्रखंड के विभिन्न स्कूलों में राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया गया। छात्र-छात्राओं और स्कूल प्रबंधन ने ध्यानचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर खेल संस्कृति को बढ़ावा देने, युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने और स्वस्थ और सक्रिय जीवनशैली के प्रति जागरूक बनाने का संदेश दिया गया। प्लस टू हाई स्कूल लान्दुपडीह में तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। इसमें 400 और 800 मीटर दौड़, रस्साकशी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, पुशअप चैलेंज, स्किपिंग, प्लैंक चैलेंज और कबड्डी समेत कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिता के आयोजन में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। यह भी पढ़ें- Pakur News: पाकुड़िया प्र...