रांची, अक्टूबर 24 -- Ranchi News: रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड के सरकारी स्कूलों में ई-कचरा जागरुकता अभियान चलाया जाएगा। इसमें खराब इलेक्ट्रॉनिक सामानों को स्कूल और घरों से बाहर किया जाएगा। शिक्षकों को बच्चों को इसका रील बनाकर अपलोड भी करना होगा। इसमें छात्र और शिक्षकों के अनुभव के साथ जागरुकता की जानकारी भी देनी होगी। इसके लिए केंद्र के निर्देश के बाद सभी जिलों के एडीपीओ को दिशा निर्देश शिक्षा विभाग ने जारी कर दिया है। सभी स्कूलों में ई-कचरा जागरुकता अरौ जिम्मेदार निपटारा को बढ़ावा देने के लिए अभियान चलेगा। इसमें जिले से 28 अक्टूबर तक प्रतिदिन कम-से-कम एक रील तैयार कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करना सुनिश्चित किया जाएगा। यह भी पढ़ें- Biharsharif News: स्कूलों में 28 को चलेगा ई-कचरा जागरूकता अभियान, बच्चों के बीच होगी क्विज प्रतियोगिता रील...