रांची, जुलाई 19 -- Ranchi News: बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो थाना क्षेत्र के बेड़ो-मांडर रोड पर केशा मोड़ स्थित विशु भगत मेमोरियल महिला कॉलेज के समीप रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त होने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान कर्रा थाना क्षेत्र के जुमदाग गांव निवासी 32 वर्षीय धर्मेंद्र प्रधान, पिता सुखन प्रधान के रूप में हुई है। वह स्कूटी से मांडर जा रहे थे। इसी दौरान स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने उन्हें उठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बेड़ो पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद सिर में चोट लगने के कारण चिकित्सकों ने सीटी स्कैन कराने की सलाह दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...